भारत

ध्यान दें! तकिये से दबकर नवजात बच्ची की मौत, बगल में सो रही थी मां

jantaserishta.com
20 Sept 2021 1:13 PM IST
ध्यान दें! तकिये से दबकर नवजात बच्ची की मौत, बगल में सो रही थी मां
x
दम घुटने से मौत हो गई.

कोलकाता: कोलकाता में मां के बगल में सोने के दौरान तकिये से दबकर एक नवजात बच्ची की मौत हो गई. 23 दिन की बच्ची अपनी मां के बगल में सो रही थी, उसी समय तकिये के नीचे आ जाने से उसकी दम घुटने से मौत हो गई. ये घटना शनिवार को पूर्वी कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में हुई.

मध्यमग्राम निवासी दिवाकर मंडल की पत्नी अपर्णा दास ने 23 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था. बच्ची के जन्म के बाद से ही अपर्णा प्रगति मैदान के उंचुपोटा इलाके में अपने पिता के घर रह रही थी. शनिवार को अपर्णा दोपहर का खाना खाने के बाद बच्ची के साथ सो गई. लेकिन जब वो उठी तो बच्ची 'हादसे' का शिकार हो चुकी थी.
दरअसल, बच्ची बेड से नीचे न गिरे इसके लिए मां ने तकियों को एक के ऊपर एक करके उसके बगल में रखा हुआ था. लेकिन अपर्णा जब नींद से उठी तो उसने देखा कि उसकी बच्ची तकिये के नीचे दबी है. उसने फौरन बच्ची के मुंह से तकिया हटाया लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. ये देख महिला ने घर वालों को आवाज लगाई.
इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में NRS मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रगति मैदान थाना पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. वहीं इस घटना के बाद से मृत बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story