भारत

नवजात बच्चे को जमीन में दफनाया, मां का कारनामा उजागर

jantaserishta.com
17 March 2022 10:38 AM IST
नवजात बच्चे को जमीन में दफनाया, मां का कारनामा उजागर
x
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर जन्म देने वाली मां हैवान बन गई. उसने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की. लेकिन मासूम के जीवन की डोर नहीं टूटी और समय रहते बच्चे को बचा लिया गया.

दरअसल एक महिला ने नवजात के रोने की आवाज सुनी और उसने पास जाकर देखा तो उसका आधा शरीर जमीन के अंदर था. महिला ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने नवजात को जमीन से निकला और अस्पताल के चिल्‍ड्रन वार्ड में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज जारी है.
इस घटना से हर कोई हैरान है, जिला अस्‍पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज और अस्‍पताल स्‍टाफ नवजात की देखभाल में जुटा हुआ है. डॉक्‍टर और स्‍टाफ के अथक प्रयास के बाद नवजात को बचा लिया गया. बच्ची डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में है.
बताया जा रहा है कि एसआई रिजवान अली, हेड कांस्‍टेबल शेषनाथ, होमगार्ड इन्‍द्रमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और बच्‍चे को सुरक्षित बाहर निकाला. तुरंत ही बच्चे को जिला अस्‍पताल के चिल्‍ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टर की एक टीम बच्चे का ध्यान रख रही है.
वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जन्म देने वाली महिला ने बच्चे की हत्या का प्रयास क्यों किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story