भारत

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, परिजनों की हालत खराब

jantaserishta.com
20 Jan 2022 9:36 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, परिजनों की हालत खराब
x
डॉक्टर बोल रहे- बच्चे को परिजन ले गए हैं.

सीवान: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जनपद सीवान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सदर अस्पताल में मंगलवार शाम एक नवजात बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है. परिजन और पुलिस बच्चों की खोजबीन में लगे हुए है. बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना के बाद से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

महाराजगंज थाना इलाके के गौर गांव के रहने वाले मिस्टर अली की पत्नी अफसाना ने चार लड़कियों के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब एक लड़के ने जन्म दिया था. इसके बाद पूरे घर में खुशियां का माहौल था. शाम होते ही करीब 6:34 मिनट पर उसका बच्चा एसएनसीयू वार्ड से गायब हो गया. जिसके बाद परिजनों की खुशियां पल भर में गम में बदल गई.
नवजात बच्चे के नाना ताईद हुसैन ने बताया कि, चार बच्चियों के बाद उनकी पुत्री अफसाना खातून ने एक बच्चे को जन्म दिया था. जिसे हम लोगों ने आईसीयू वार्ड में रखा गया था जहां शाम के समय 7 बजे के करीब बच्चा एनआईसीयू से गायब हो गया. आशा कार्यकर्ता जेनब खातून ने बताया कि, 'बच्चे के संबंध में पूछने पर बताया गया कि, किसी इम्तियाज नामक युवक बच्चे को लेकर चला गया है.' परिजनों का कहना हैं कि, इम्तियाज नामक युवक को हम जानते भी नहीं है. इसके बावजूद बच्चा किसी अनजान व्यक्ति को कैसे दे दिया.
वहीं, इस मामले पर सदर अस्पताल के NICU वार्ड में ड्यूटी पर तैनात, डॉ अमित कुमार ने बताया कि, 'बच्चे को उसके परिजन शाम में 6:34 पर लेकर चले गए हैं, जिसकी हमारे रजिस्टर में एंट्री भी है. उन्होंने बताया कि,बुधवार को अस्पताल में लगे पूरे सीसीटीवी को खंगाला जाएगाम इसमें बच्चा चोरी की पुष्टि होने पर चोर की पहचान कर कार्रवाई की जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story