भारत
पीएम मोदी के निमंत्रण पर 16 से 20 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
jantaserishta.com
10 March 2025 5:57 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह ऐलान किया पदभार ग्रहण करने के बाद यह लक्सन की पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसायी, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री लक्सन की यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है।" अपनी यात्रा के दौरान, लक्सन 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी, अतिथि गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में दोपहर के भोजन का भी आयोजन करेंगे। उसी दिन न्यूजीलैंड के पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
लक्सन, 17 मार्च को नई दिल्ली में '10वें रायसीना डायलॉग 2025' के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे। 19-20 मार्च को मुंबई का दौरा भी करेंगे, जहां वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।
लक्सन 20 मार्च को मुंबई से वेलिंगटन के लिए रवाना होंगे। पिछले महीने, न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त नीता भूषण ने लक्सन से मुलाकात की थी। उन्होंने कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की थी। भूषण ने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने तथा उच्च स्तर पर ले जाने की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों राष्ट्र आपसी सम्मान और साझा लक्ष्यों के आधार पर एक मजबूत गठबंधन बनाते हैं। न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक सहयोग की नींव का काम करती है।
Tagsपीएम मोदीन्यूजीलैंड प्रधानमंत्रीक्रिस्टोफर लक्सनPM ModiNew Zealand Prime MinisterChristopher Luxon
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





