भारत

राजनीतिक हलचल के साथ होगी नए साल की शुरुआत

jantaserishta.com
23 Dec 2022 1:25 PM IST
राजनीतिक हलचल के साथ होगी नए साल की शुरुआत
x
तिरुवनंतपुरम, (आईएएनएस)| राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए केरल में नए साल का आगाज कई महत्वपूर्ण फैसलों के व राजनीतिक हलचल के साथ होने की संभावना है। इसमें राज्यपाल को चांसलर के पद से हटाने वाला विधेयक भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि ये फैसले ऐसे समय लिए गए हैं जब मुख्यमंत्री व राज्यपाल के बीच संबंधों में तल्खी आ गई है। राज्य से बाहर गए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद के नए साल पर वापस आने की उम्मीद है। इस दौरान उनके समक्ष पेश पहली फाइल विधानसभा द्वारा उन्हें राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से हटाने के मामले की है।
खान के अनुसार नियमों का उल्लंघन कर कुलपति, अध्यापन और प्रशासनिक कार्य पार्टी सीपाई एम के कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने दोहराया है कि अगर कोई मामला उनसे संबंधित उनके समक्ष आाता है तो वह इस निर्णय लेने से दूर रहेंगे।
इसलिए पूरी संभावना है कि यदि राज्यपाल विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो वह इसे राष्ट्रपति के समक्ष रखेंगे।
एक सवाल के जवाब में विजयन ने कहा कि सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण को छोड़ने का फैसला नहीं किया है और भाषण तैयार किया जा रहा है।
कई लोग राज्यपाल व मुख्यमंत्री के बीच जारी खींचतान को मैच फिक्सिंग के रूप में देखते हैं।
इसलिए सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि खान विधेयक से कैसे निपटते हैं। यदि वह राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ते हैं, तो कांग्रेस की यह धारणा सच हो जाएगी कि पूरे गतिरोध को प्रबंधित किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story