भारत
नववर्ष 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
1 Jan 2026 12:34 PM IST

x
देहरादून: नए साल की शुरुआत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आप सभी प्रदेशवासियों को आंग्ल नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जन-जन के सहयोग से हमारी डबल इंजन सरकार वर्ष 2026 में भी सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।"
उन्होंने आगे लिखा, "हमारा लक्ष्य स्पष्ट है विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, चाहे वह दूरस्थ पहाड़ का गांव हो या सीमांत क्षेत्र। युवा सशक्त हों, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन, कृषि और उद्योग को संतुलित गति मिले। इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।"
इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। आंग्ल नव वर्ष-2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नया साल आपकी जिंदगी में नई उम्मीदें, सुख, शांति, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए, ऐसी मां गंगा से मंगलकामनाएं।"
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आप सभी को सपरिवार आंग्ल नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, यह वर्ष आपके के लिए सुख समृद्धि एवं आरोग्यता लाए ऐसी मंगल कामना करता हूं।"
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप सबको नए वर्ष के आगमन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां। वर्ष 2025 अत्यधिक चुनौतीपूर्ण रहा और आप सबने उन चुनौतियों से संघर्ष किया। आगे आप उन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करें, इसी कामना के साथ मैं वर्ष 2025 को भी 'थैंक यू 2025' कहना चाहूंगा और वर्ष 2026 के आगमन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए आपको प्रणाम करता हूं। जय हिंद-जय भारत, जय उत्तराखंड।"
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh Dhami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





