New Year 2022: भारत से पहले इन देशों में नया साल देगा दस्तक, जान लें नाम

Happy New Year 2022 Celebration: भारत से पहले कई देशों में नया साल दस्तक दे देगा. न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर भी इसमें ही शामिल है. ऑकलैंड के स्काईटावर पर लाइट्स के जरिए से नए साल का स्वागत किया जाता है. साथ ही, आतिशबाजियां भी की जाती हैं. इसके अलावा, रूस में भारतीय समयानुसार तकरीबन साढ़े पांच बजे नया साल दस्तक देता है. रूस में लोग जश्न मनाकर नए साल के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में शाम 6.25 बजे नया साल दस्तक दे देगा. यहां सिडनी हार्बर पर आतिशबाजी की जाती है. जापान के टोक्यो में भारतीय समायानुसार रात साढ़े आठ बजे नया साल शुरू हो जाएगा. हॉन्गकॉन्ग में रात साढ़े 9 बजे नए साल की शुरुआत हो जाती है. सिंगापुर, बैंकॉक जैसी जगहों पर भी नया साल भारत से पहले दस्तक देता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





