भारत

पहलगाम आतंकी हमले का नया VIDEO, jantaserishta.com पर देखें

jantaserishta.com
26 April 2025 10:46 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले का नया VIDEO, jantaserishta.com पर देखें
x
भयानक मंजर.
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आतंकी गोली मारते दिख रहा है. गोली लगते ही सफेद शर्ट वाला शख्स जमीन पर गिर जाता है और चीख-पुकार मच जाती है. ये वीडियो 22 अप्रैल का है.
आतंकी ने पहले एक पर्यटक को गोली मारी. उसके बाद मैदान में गोलियां गूंजने लगती हैं. आतंकी सिलसिलेवार गोलियां चलाते हैं. ये आतंकी जंगल की तरफ से आते हैं और कत्ल-ए-आम मचाने लगते हैं.
गोलीबारी होते ही मैदान में भदगड़ मचने लगती है और लोग बचने के लिए छिपने लगते हैं. आतंकी चुन-चुनकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारे देते हैं. मौके पर अभी भी टिफिन और खाने का सामान बिखरा पड़ा है.
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी. 17 लोग घायल हो गए थे. आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया और जंगलों में तलाश चल रही है. इस बीच, आतंकी ठिकानों को उड़ाने की कार्रवाई भी जारी है.
भारतीय सेना एक-एक करके आतंकी ठिकानों को ढूंढ कर तबाह कर रही है. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सख्त से सख्त एक्शन लिया जा रहा है. शनिवार सुबह दो और आतंकी के ठिकानों को आईडी से उड़ा दिया गया है. भारतीय सेना ने लश्कर के आतंकी एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को आईईडी का उपयोग करके उड़ा दिया है. ये मुर्रान, पुलवामा के रहने वाला है. कुलगाम में भी आतंकी का घर ध्वस्त कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story