Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी, पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमला

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने कल रात हुए घटनाक्रमों के बारे में शनिवार सुबह जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग करके जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस वार्ता का नेतृत्व किया. उनके साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है. आज सुबह पाकिस्तान ने इस उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई को फिर दोहराया, जिसका भारत ने पूरी तत्परता और ताकत से जवाब दिया.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





