भारत

एक्टर सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मामले में नया अपडेट

jantaserishta.com
15 Jun 2022 5:59 PM IST
एक्टर सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मामले में नया अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरभ महाकाल मुंबई पुलिस को अपने बयानों के जरिए घुमा रहा। मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान सौरभ ने अभी तक जो भी जानकारी दी है वो गलत और झूठी साबित हुई है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि सौरभ ने पूछताछ के दौरान गलत जानकारी दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ महाकाल ने दावा किया था कि तीन लोग मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में सलमान को धमकी भरा पत्र देने गए थे। जब पुलिस ने उन लोगों की जांच की, तो पता चला कि ये तीनों लोग उस समय जेल में थे और इसलिए ऐसी संभावना न के बराबर थी कि वो धमकी भरी चिट्ठी देने जाते।
आरोपी ने दावा किया था कि ये तीन लोग राजस्थान के थे और पालघर की एक फैक्ट्री में काम करते थे, चिट्ठी देने के लिए मुंबई आए थे। जब पुलिस उस फैक्ट्री पहुंची तो उनको पता चला कि वे लोग वहां काम ही नहीं करते थे। पुलिस ने आगे पाया कि महाकाल ने महाकाल के बताए तीन पांच जून के पहले से ही जेल में है। अभी भी वो जेल में हैं।
मुंबई पुलिस ने कहा कि वो सौरभ महाकाल की ओर से बताई गई जानकारी पर भरोसा नहीं कर रही है। सौरभ महाकाल को पिछले हफ्ते पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सलमान खान धमकी मामले में महाकाल से पूछताछ की थी। महाकाल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों में से एक है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story