भारत

मोहाली ब्लास्ट मामले में नया अपडेट

jantaserishta.com
13 May 2022 3:06 PM IST
मोहाली ब्लास्ट मामले में नया अपडेट
x

मोहाली: मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में पाकिस्तान से आए रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ था. यह ड्रोन के जरिए भारत भेजा गया था. मोहाली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी निशान सिंह ने पूछताछ में ये खुलासा किया है. इतना ही नहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि हमलावर खुफिया विभाग के दफ्तर पर हमला कर यूपी की ओर भागे हैं.

पंजाब के मोहाली में सोमवार को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड RPG से सेक्टर 77 में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के हेडक्वार्टर पर हमला किया गया था. इस मामले में पंजाब पुलिस ने तरन तारन से निशान सिंह को गिरफ्तार किया था. निशान सिंह से मोहाली में पुछताछ की जा रही है.
निशान सिंह ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए रॉकेट लॉन्चर को हमलावरों को सौंपा था. हमलावर हेडक्वार्टर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश की ओर भागे हैं. इतना ही नहीं पंजाब पुलिस की तीन टीमें यूपी में हमलावरों की तलाश में छापेमारी भी कर रही हैं.
इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने आशंका जताई थी कि इस हमले के पीछे हरविंदर सिंह रिंदा का हाथ है. जो लंबे समय से पाकिस्तान में छिपा है. वह पाकिस्तान से ही भारत में अपने साथियों को ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक मुहैया कराता रहा है. इससे पहले रिंदा का नाम हरियाणा के करनाल में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार हुए आतंकियों के साथ भी जुड़ा था. पिछले महीने नवांशहर में CIA के दफ्तर पर हुए हमले में भी रिंदा का नाम सामने आया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story