भारत

कानपुर हिंसा मामले में नया अपडेट

jantaserishta.com
8 Jun 2022 10:45 AM IST
कानपुर हिंसा मामले में नया अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: कानपुर हिंसा मे साजिश की एक एक परत को पुलिस लगातार उधेड़ते जा रही है. प्रशासन अब 100 से ज्यादा उन घरों इमारतों की पहचान का प्लान कर रहा है, जो पथराव के अड्डे बने हुए थे. इन घरों की जांच के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कभी भी गरज सकता है. पथराव के मामले में अब तक 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

इस बीच पुलिस की ओर से आरोपियों का एक और पोस्टर जारी किया जा सकता है. शहर में लगातार फ्लैग मार्च जारी है और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुचंकर सबूतों की तलाश का ऑपरेशन शुरु कर चुकी है. इसके साथ ही हिंसा वाली जगह पर आज नगर निगम का बुलडोजर पहुंच गया है. बुलडोजर के जरिए फेंके गए पत्थरों को ट्रक में लादा जा रहा है.
बुधवार सुबह-सुबह हिंसाग्रस्त इलाके में कानपुर नगर निगम का ट्रक और बुलडोजर पहुंचा. इसके बाद पत्थर बंटोरने का काम शुरू हो गया है. इन्ही पत्थरों से शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई थी. फॉरेंसिक टीम के सबूत इकट्ठा करने के बाद अब इन पत्थरों को भरा जा रहा है. बताया जा रहा है कि इलाके में कई ट्रक पत्थर बिखरे हुए हैं, जिन्हें इकट्ठा किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story