
दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम यूनुस और शेख सलीम हैं, जिन्हें दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर हिंसा के दौरान तलवार बांटने का आरोप है. इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 बालिग और 3 नाबालिग को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने हिंसा के मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अभी फिलहाल क्राइम ब्रांच के पास 3 ही आरोपी है. जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





