भारत

सोनाली फोगाट की मौत मामले में नया अपडेट आया

jantaserishta.com
11 Sept 2022 3:01 PM IST
सोनाली फोगाट की मौत मामले में नया अपडेट आया
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
हिसार: हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार को हिसार में सर्वजातीय खाप महापंचायत हो रही है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनका परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
खाप महापंचायत में दिवंगत सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने कहा कि हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हमें अब सरकार से कोई उम्मीद नहीं, उनसे कोई आश्वासन नहीं मिला। हमारी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा चाहिए।
बीते दिनों गोवा पुलिस की एक टीम ने इस हत्याकांड की जांच के लिए हिसार से लेकर गुरुग्राम और नोएडा तक जांच-पड़ताल कर परिवार और अन्य लोगों से पूछताछ कर सबूत जुटाए थे।
गौरतलब है कि 42 वर्षीय सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के कर्लीज रेस्तरां में कथित तौर पर ड्रग्स दिए जाने के बाद अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया था। हालांकि शुरू में यह बताया गया था कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन बाद में किए गए पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसके शरीर पर कई अंदरूनी चोटें थीं।
हालांकि, भाजपा नेता की मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। सोनाली पूर्व टिक-टॉक स्टार होने के साथ ही एक टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं।
गोवा पुलिस द्वारा इस मामले में फोगाट के पीए सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, गोवा के रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स, कथित ड्रग तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर और रामदास मांड्रेकर सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story