भारत

शिवसेना सांसद संजय राउत को लेकर नया अपडेट आया

jantaserishta.com
19 Sept 2022 3:33 PM IST
शिवसेना सांसद संजय राउत को लेकर नया अपडेट आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: पात्रा चॉल स्कैम केस में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। राउत जमानत याचिका पर अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। मामले में कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए ईडी अफसरों ने चार्जशीट संजय राउत को सुपुर्द कर दी गई है। इससे पहले पांच सितंबर को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने संजय राउत की हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ा दी थी। गौरतलब है कि राउत एक महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में हैं। फिलहाल राउत आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें 31 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले संजय राउत ने विशेष अदालत में अपनी जमानत अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग भी की थी। हालांकि उस वक्त कोर्ट के बिजी होने के चलते यह सुनवाई नहीं हो पाई थी। तब संजय राउत ने यह भी कहा था कि ईडी जांच जारी रख सकती है, लेकिन उन्हें जेल में रखने से कुछ नहीं होगा।
पात्रा चॉल स्कैम साल 2007 में सामने आया था। तब महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने चॉल में रहने वाले परिवारों को स्थायी घर देने के लिए फ्लैट बनाकर देने की योजना शुरू की थी। यह काम गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में होना था। पात्रा चाल के पुनर्विकास का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। म्हाडा की 47 एकड़ की जमीन में 672 घर बने हैं। कंपनी को साढ़े तीन हजार फ्लैट बनाकर देने थे। म्हाडा का प्लान था कि फ्लैट बनने के बाद जो जमीन बचेगी उसे बेच दिया जाएगा। हालांकि 14 साल के बाद भी कंपनी ने यहां फ्लैट नहीं बनाए। आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी ने म्हाडा के साथ धोखाधड़ी की और बिना फ्लैट बनाए ही जमीन बिल्डरों को बेच दी। इससे उसे 901 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story