भारत

हत्याकांड में नया मोड़: निक्की के भाई की पत्नी मीनाक्षी भाटी का बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
27 Aug 2025 12:20 PM IST
हत्याकांड में नया मोड़: निक्की के भाई की पत्नी मीनाक्षी भाटी का बड़ा खुलासा
x
बड़ी खबर.
ग्रेटर नोएडा: निक्की हत्याकांड मामले में अब मृतका के भाई रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी का बयान सामने आया है, जिसने कई अहम खुलासे किए हैं। मीनाक्षी, जो निक्की के भाई रोहित की पत्नी हैं, ने निक्की के परिवार पर दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायतों से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए।
मीनाक्षी ने कहा कि घटना के वक्त आरोपी विपिन घर के नीचे था और वीडियो में वह दिखाई भी नहीं दे रहा है। वीडियो में निक्की की बहन कंचन उसे बचाने की कोशिश करती नजर आई। मीनाक्षी के अनुसार, "वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि निक्की ने खुद आग लगाई, विपिन का इसमें हाथ नहीं था।"
उन्होंने बताया कि विपिन ने निक्की के नाम का टैटू भी बनवा रखा था, जिससे पता चलता है कि वह उसे बहुत चाहता था। मीनाक्षी ने हालांकि अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें खुद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।
उन्होंने कहा, "मुझे दहेज के लिए छोड़ा गया, कई बार 5-5 लाख रुपए लिए गए, यहां तक कि स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग भी की गई।" उनके मुताबिक, पंचायत में 35 लाख रुपये वापसी का फैसला हुआ था और विपिन के पिता सतवीर ने भी इसे मान लिया था। शादी के बाद से ही उनके साथ मारपीट होती रही और कभी ससुराल में उन्हें फोन इस्तेमाल तक नहीं करने दिया गया। मीनाक्षी के मुताबिक उसके ससुराल वाले कहते थे फोन परिवार का नाश कर देता है।
निक्की की भाभी मीनाक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति रोहित महीनों घर नहीं आते थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध हो सकता है। मीनाक्षी की मां ने भी आरोप लगाए कि शादी के एक महीने बाद से ही मारपीट शुरू हो गई थी। दहेज में कार, 21 तोले सोना और घर का सामान देने के बावजूद उनका शोषण जारी रहा।
मीनाक्षी ने साफ कहा कि "विपिन, उसके माता-पिता और परिवार के लोग सही हैं, लेकिन रूपबास परिवार पूरी तरह गलत है।" उन्होंने यह भी बताया कि निक्की और कंचन अपनी ससुराल में खुशहाल जीवन जी रही थीं और उनके रहन-सहन से कभी नहीं लगा कि वे परेशान थीं। इस पूरे बयान ने निक्की हत्याकांड में एक नया मोड़ ला दिया है, जहां एक ओर निक्की की मौत को दहेज हत्या बताया जा रहा है, वहीं परिवार के भीतर से उठी आवाज ने जांच को और जटिल बना दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story