भारत

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़, वॉइस नोट ने खोल दी पारिवारिक विवाद की परतें

jantaserishta.com
18 Oct 2026 9:52 AM IST
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़, वॉइस नोट ने खोल दी पारिवारिक विवाद की परतें
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस के मुताबिक मृतक महेश ने मौत से पहले मोबाइल में वॉइस नोट रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. मृतक के साले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम में प्वाइजनिंग के लक्षण मिलने के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह स्पष्ट होगी. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव का है, जहां महेश, उसकी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी. पांचों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया था.
इस मामले में मृतक महेश के साले ने शिकायत भी दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर महेश की दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कथित प्रताड़ना का पांचों मौतों से कोई सीधा संबंध है या नहीं.
जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात परिवार मेला देखकर घर लौटा था. इसके बाद घर में नूडल्स (मैगी) और चाय का सेवन किया गया और सभी सोने चले गए. सुबह परिवार के बच्चों को परीक्षा देने जाना था. उन्हें जगाने पहुंचा पड़ोस का एक बच्चा जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर अंदर गया, तो पांचों सदस्य अचेत अवस्था में पड़े मिले. इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर खाने-पीने की चीजों की जांच की. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शुरुआती जांच के आधार पर फूड पॉइजनिंग की आशंका पर सवाल उठाए हैं. ऐसे में मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम होगी.
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. अब तीन लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस कथित पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पांचों की मौत कैसे हुई और इस मामले में दर्ज शिकायत की क्या भूमिका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story