भारत

पमरे से गुजरेगी नई ट्रेन वेरावल-बनारस-वेरावल सुपरफास्ट

Shantanu Roy
12 Sep 2023 1:45 PM GMT
पमरे से गुजरेगी नई ट्रेन वेरावल-बनारस-वेरावल सुपरफास्ट
x
जबलपुर। रेलवे की यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए नई ट्रेनों की सौगात में पमरे के कोटा होकर वेरावल से बनारस के मध्य नई ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह साप्ताहिक गाड़ी संख्या 12945/12946 वेरावल-बनारस-वेरावल के मध्य नियमित रूप से बुधवार, दिनांक 13 सितम्बर को बनारस से एवं सोमवार, दिनांक 18 सितम्बर को वेरावल से चलेगी। नई ट्रेन गाड़ी संख्या 12945/12946 वेरावल-बनारस-वेरावल सुपरफास्ट ट्रेन कि पमरे से गुजरने वाली स्टेशनों की समय सारणी (नियमित सेवा) इस प्रकार है।
दिनाँक 18 सितम्बर से नियमित सेवा गाड़ी संख्या 12945 वेरावल से बनारस सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक सोमवार सुबह 04:15 बजे प्रस्थान कर कोटा मण्डल के शामगढ़ 21:28 बजे, कोटा 23:35 बजे एवं अगले दिन गंगापुर सिटी रात 01:38 बजे आगमन कर बनारस 14:35 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार दिनाँक 13 सितम्बर से नियमित सेवा गाड़ी संख्या 12946 बनारस से वेरावल के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक बुधवार सुबह 07:30 बजे प्रस्थान कर कोटा मंडल के गंगापुर सिटी 20:20 बजे, कोटा 22:30 बजे एवं अगले दिन 00:13 बजे शामगढ़ आगमन कर वेरावल 18:45 बजे पहुँचेगी।
गाड़ी का ठहराव स्टेशन- यह गाड़ी दोनों दिशाओं में वेरावल-बनारस-वेरावल के मध्य जूनागढ़, जेतलसर, वाडिया देवली, कुंकावाव, चीतल, खिजडिया, लाठी, ढोला जं., बोटाद, धंधुका, सरखेज, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, कोटा, गंगापुर सिटी , आगरा फोर्ट, इटावा, गोविंदपुरी और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी ।
कोच कंपोजीशन- यह गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 पेंट्रीकार एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 आईसीएफ कोच होंगें।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story