भारत

WhatsApp में नया टूल: फालतू वीडियो और फोटो से है परेशान?...अब स्टोरेज क्लियर करना होगा आसान

jantaserishta.com
4 Nov 2020 10:57 AM IST
WhatsApp में नया टूल: फालतू वीडियो और फोटो से है परेशान?...अब स्टोरेज क्लियर करना होगा आसान
x

नई दिल्ली: WhatsApp में आए दिन बेवजह कई लोग गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के नाम पर खूब सारे वीडियो और फोटो भेजते रहते हैं. दिनभर में कम से कम कुछ मैसेज ऐसे ज्ञान से भरे होते हैं जिनकी आपको बिलकुल भी जरूरत नहीं होती. लेकिन अब आपको ऐसे फालतू वीडियो और फोटो से स्टोरेज खत्म होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक नया टूल आ गया है जो बिना परेशानी चुटकियों में आपकी समस्या का हल करेगा.

WhatsApp ने रोल आउट किया नया टूल

टेक साइट दि वर्ज के मुताबिक WhatsApp ने हाल ही में यूजर्स के लिए एक नया टूल रिलीज किया है. इसे स्टोरेज मैनेजमेंट टूल कहते हैं. अब इसकी मदद से आप बिना किसी झंझट अपने फोन से उन फाइलों को डिलीट कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है. ये टूल एक बार में ढेर से वीडियो और फोटो डिलीट करने में काफी मददगार है.

इस टूल को इस्तेमाल करना भी है बेहद आसान

नए अपडेट में इस टूल के रोल आउट की बात हो रही है. आपको सबसे पहले अपने फोन में चेक करना होगा कि ये टूल आया है या नहीं. इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान है. WhatsApp खोलिए. उसके बाद सेटिंग में जाकर स्टोरेज खोलें. इस सेक्शन में मैनेज स्टोरेज पर जाएं. अब यहां स्टोरेज मैनेजमेंट टूल को एक्सेस किया जा सकता है.

रीडिजाइन किया गया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल उन फाइलों को लिस्ट करता है, जो साइज में 5MB से बड़ी हैं. इसके अलावा, आपको फाइलों को आकार के अनुसार सॉर्ट करने और हटाने से पहले उनको प्रीव्यू करने की सुविधा मिलेगी. रीडिजाइन किया गया टूल मौजूदा चैट लिस्ट को बनाए रखता है, जहां से आप उन थ्रेड को देख सकते हैं, जो अधिक स्टोरेज ले रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story