भारत

नीले ड्रम मर्डर केस में नई चौंकाने वाली जानकारी...

jantaserishta.com
26 Feb 2026 9:04 AM IST
नीले ड्रम मर्डर केस में नई चौंकाने वाली जानकारी...
x
जानें लेटेस्ट अपडेट.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 21 साल के अक्षत सिंह को अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या करने, शव के टुकड़े करने और धड़ को नीले ड्रम में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के एक दिन बाद उसको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस उससे हर पहलू को लेकर गहन पूछताछ कर रही है. इस बीच रोज मामले में नए खुलासे हो रहे हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में अक्षत ने बताया कि घटना से पहले पिता और उसके बीच तीखी बहस हुई थी. इसी दौरान पिता ने कथित तौर पर राइफल दिखाई, लेकिन बाद में उसे रख दिया. इसके बाद अक्षत ने राइफल उठाई और गोली चला दी. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या पूर्व नियोजित नहीं लगती, क्योंकि घटना के बाद आरोपी ने अगले दिन ऑनलाइन चाकू मंगाया था.
बताया जा रहा है कि चाकू से प्रयास असफल रहने पर वह खुद बाजार से आरी खरीदकर लाया. उसने शव के हाथ और पैर अलग किए और उन्हें अलग-अलग पैकेट में रखकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया. सिर और धड़ को घर में रखे एक नीले ड्रम में छिपाया गया था. दुर्गंध रोकने के लिए कपड़े और रजाई से ढकने की भी कोशिश की गई.
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हाल में देखी 'वध' वेब सीरीज से प्रभावित होकर सबूत मिटाने की तरकीब सीखी थी. घटना के समय घर में मौजूद बहन के बारे में बताया गया कि वह दूसरे कमरे में थी और शोर सुनकर पहुंची तो आरोपी ने उसे मामले से दूर रहने को कहा. उसने बहन से कहा- आई विल हैंडल दिस.
पुलिस पारिवारिक पृष्ठभूमि, संभावित विवाद और घटना के समय को लेकर भी जांच कर रही है. सुबह करीब साढ़े चार बजे वारदात होना भी जांच का विषय है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. मानवेंद्र के लड़कियों से अफेयर की बातें सुनी सुनाई हैं , अभी तक पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में ऐसा कुछ दिखा नहीं है. घर वालों ने पुलिस को बताया है कि 12 वीं कक्षा तक अक्षत पढ़ाई में अच्छा था, उसके बाद उसने पढ़ाई में ध्यान नहीं दिया.
गौरतलब है कि शुरुआती पूछताछ में अक्षत ने पुलिस को बताया था कि 20 फरवरी की सुबह उसके पिता ने उसे नींद से जगाया और कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं तथा अगले दिन दोपहर तक वापस आ जाएंगे. इसके बाद उनके तीनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए. पुलिस को उनकी अंतिम लोकेशन काकोरी इलाके में मिली, लेकिन वहां से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी. मोबाइल बंद होने और परिस्थितियों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस का शक गहराया और अक्षत से सख्ती से पूछताछ की गई.
पहले अक्षत ने यह कहानी गढ़ी कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली. हालांकि पूछताछ आगे बढ़ने के साथ उसके बयान बदलते रहे. जब पुलिस ने कड़ाई दिखाई तो उसने कबूल किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता के साथ हुए विवाद के बाद उसने लाइसेंसी बंदूक से उनके सिर पर गोली चला दी. गोली लगते ही मानवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी उसकी नाबालिग बहन भी थी. जानकारी के मुताबिक उसने अपनी आंखों के सामने पिता को गिरते देखा, लेकिन भाई के आक्रामक रवैये और जान से मारने की धमकी के कारण वह सहम गई और किसी को कुछ बताने का साहस नहीं कर पाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story