भारत

हर मिनट नई जानकारी! श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
18 Nov 2022 4:45 PM IST
हर मिनट नई जानकारी! श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चैटिंग में कही ये बातें।
नई दिल्ली: श्रद्धा और आफताब के रिश्ते में बीते दो सालों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसके सबूत लगातार सामने आ रहे हैं. अब एक वाट्सऐप चैट सामने आई है, जिसमें श्रद्धा ने अपने टीम लीडर को बताया है कि आफताब ने उसे पीटा था. इससे पहले श्रद्धा की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे.
अब जो चैट सामने आई है उसमें श्रद्धा अपने पूर्व टीम लीडर करण भक्की से बात कर रही है. यह चैट 24 नवंबर 2020 की है. इसमें वह तबियत ठीक ना होने की बात बता रही है. ये वही वक्त था जब आफताब ने उसे पीटा था.
वाट्सऐप चैट जिसे श्रद्धा और उसके टीम लीडर की बातचीत बताया जा रहा है. उसमें श्रद्धा कहती है अब उसके (आफताब) घर जाने से सब ठीक हो गया है. अब वह (आफताब) बाहर जा रहा है.
श्रद्धा आगे लिखती है, 'मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से शायद मेरा बीपी गिरा हुआ है और शरीर में दर्द हो रहा है. एनर्जी नहीं बची है बेड से उठने की. मुझे यह भी देखना है कि वह आज चला जाए.'
आगे श्रद्धा लिखती हैं कि मेरी वजह से जो परेशानी हो रही है और जो काम का नुकसान हो रहा है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं.
इससे पहले श्रद्धा की एक और चैट और फोटो सामने आई थी. ये चैट मुम्बई में श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच की है. चैट 23 नवंबर 2020 यानी उस दौरान की है जब आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी. इस चैट में श्रद्धा का दोस्त उसकी हालत और क्या वो आफताब के साथ उसके घर में सुरक्षित है इस बारे में पूछ रहे हैं. साथ ही श्रद्धा ने चैट में चेहरे पर आई चोट का फोटो भी दोस्तों को वाट्सऐप किया है. इस चैट में महिला मंडल में शिकायत की बात भी की जा रही है.
शुक्रवार सुबह ही श्रद्धा की एक फोटो भी सामने आई थी. यह फोटो साल 2020 की थी, जब आफताब ने उसे पीटा था. इसके बाद श्रद्धा 3 दिन अस्पताल में भर्ती भी रही थी. ये आरोप श्रद्धा के दोस्तों ने लगाए हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा के चेहरे पर जख्म के निशान हैं. दोस्तों के समझ से परे है कि श्रद्धा ने आफताब की ज्यादती और जुल्म इतने दिनों तक क्यों सहा.
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मुंबई में किराये पर फ्लैट लेते समय आफताब और श्रद्धा ने खुद को पति-पत्नी बताकर रेंट एग्रिमेंट बनवाया था. फ्लैट मालिक जयश्री पाटकर ने यह बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था, दोनों बिल्डिंग के नीचे भी लड़ते रहते थे. सोसायटी के लोग आफताब और श्रद्धा की लड़ाइयों से वाकिफ थे.
टुकडों में बंटी लाश के टुकड़े, लाश के टुकड़े करनेवाली आरी, कत्ल के वक्त श्रद्धा के पहने कपड़े, घर में मौजूद लाश के टुकड़ों या खून के कोई निशान, बाथरूम में नाली में इकट्ठा कोई सबूत, श्रद्धा का मोबाइल फोन, 18 मई से 5 जून तक रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक आफताब का मोबाइल का लोकेशन ये सब ऐसी चीजें हैं जिनकी पुलिस को तलाश है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है. ये मिल गए, तो समझिए केस आईने की तरह साफ और नहीं मिला तो मुश्किल बढ़ती जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story