भारत

अमिताभ कांत को नई जिम्मेदारी, होंगे जी-20 के नए शेरपा

jantaserishta.com
7 July 2022 3:04 PM IST
अमिताभ कांत को नई जिम्मेदारी, होंगे जी-20 के नए शेरपा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत G-20 के नए शेरपा होंगे. वे पीयूष गोयल की जगह लेंगे. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत इस साल जी 20 की अध्यक्षता करेगा, ऐसे में फुल टाइम शेरपा की जरूरत है. इसलिए ये बदलाव किया जा रहा है.

एजेंसी के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि इस साल भारत जी 20 की अध्यक्षता करेगा. ऐसे में शेरपा को देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली कई बैठकों में बहुत समय देना होगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास मोदी कैबिनेट में कई विभागों का प्रभार है, ऐसें में उनका काफी समय उनमें लग जाता है.
सूत्रों के मुताबिक, पीयूष गोयल पर राज्यसभा के नेता समेत अन्य अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी हैं. ऐसे में अब नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को नए शेरपा नियुक्त करने का फैसला किया गया है. अमिताभ कांत लगभग 6 साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे और पिछले महीने उनका एक्सटेंशन भी खत्म हो गया. इससे पहले केरल कैडर के आईएएस अधिकारी अमिताभ कांत औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के सचिव थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story