नया रिकॉर्ड: सेंसेक्स पहुंचा 44 हजार के पार, निवेशकों ने चंद मिनटों में कमाएं करोड़ों

ग्लोबली मिल रहे पॉजिटिव संकेतों और भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखने लगा है. यही वजह है कि शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अब हर दिन अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स पहली बार 44 हजार अंक के पार पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 13 हजार के नए रिकॉर्ड स्तर के करीब आ गया है. भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक का ये ऑल टाइम हाई लेवल है.
मंगलवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई इंडेक्स पर बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक शामिल हैं. वहीं, आईटी सेक्टर में इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल के शेयर शामिल हैं. आपको बता दें कि बालीप्रतिपदा के उपलक्ष्य में सोमवार को शेयर बाजार बंद थे.
एलएंडटी को एक और ठेका, शेयर में बढ़त
इस बीच, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने बनने वाले सड़क पुल के लिए सबसे कम बोली लगाकर, इसका ठेका हासिल किया है. इस परियोजना की लागत करीब 3,200 करोड़ रुपये है. 18 किलोमीटर लंबा यह पुल धुबरी से फूलबाड़ी के बीच करीब 203 किलोमीटर की दूरी कम करेगा. इसका फायदा शेयर को मिला और एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन
वैसे तो शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को होता है लेकिन इस बार शनिवार को भी बाजार में निवेशकों ने दांव लगाया है. दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया था. मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





