भारत

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी

Subhi
18 Dec 2025 7:43 AM IST
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी
x
नए दाम जारी

दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में आज 18 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल ने कई रेट अपडेट कर दिए हैं.देश के कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है, जबकि कुछ शहरों में इनकी कीमतें बढ़ी हैं.आपको बता दें पेट्रोल- डीजल के नए रेट हर दिन जारी किए जाते हैं. ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं.

ऐसे में अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जान लें कि आज आपके शहर में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) किस भाव पर मिल रहा है. चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट्स...

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today)के रेट में कोई खास बदलाव नहीं किया है.

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.


Next Story