भारत

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के देशवासियों के संकल्प का प्रतीक है नया संसद भवन: जेपी नड्डा

jantaserishta.com
27 May 2023 12:25 PM IST
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के देशवासियों के संकल्प का प्रतीक है नया संसद भवन: जेपी नड्डा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए संसद भवन को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के देशवासियों के संकल्प का प्रतिनिधित्व बताते हुए कहा है कि नया संसद भवन स्वतंत्र भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किए गए नए संसद भवन के वीडियो को शनिवार को रिट्वीट करते हुए आगे यह भी कहा कि,यह संसद भवन केवल एक वास्तुशिल्प उपकरण नहीं है, बल्कि यह वास्तव में भारत की जीवंत संस्कृति और विरासत की भावना का प्रतीक है।
नड्डा ने इसे देश में लोकतंत्र के मूल्य को लगातार बनाए रखने वाले भारत के लोगों के लिए एक सम्मान बताते हुए कहा कि नया संसद भवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों के संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story