भारत
गुजरात में नए मंत्री गांधीनगर में संभालेंगे अपने-अपने कार्यभार
jantaserishta.com
18 Oct 2025 12:08 PM IST

x
गांधीनगर: गुजरात सरकार के नव नियुक्त मंत्रियों शनिवार को गांधीनगर में अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। सभी मंत्रियों ने अलग-अलग समय पर मंत्रालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्रालय परिसर में उत्साह और गतिविधियों का माहौल है।
कौशिक वेकरिया और हर्ष संघवी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे ऋषिकेश पटेल और जीतू वाघाणी एक साथ अपने-अपने मंत्रालयों का कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रफुल पानसेरिया दोपहर 12:39 बजे अपने विभाग की कमान संभालेंगे। प्रद्युमन वाजा भी शनिवार को अपने मंत्रालय का चार्ज लेंगे। मंत्रियों ने मंत्रालय पहुंचकर औपचारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और अपने कर्तव्यों की शुरुआत की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान मंत्रालयों में विशेष तैयारियां की गई थीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें विभागीय कार्यों की जानकारी दी। मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ बैठकें कर भविष्य की योजनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मंत्रियों ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वे गुजरात के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनकी टीम राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा पहले ही हो चुका है और अब वे जनता की समस्याओं को हल करने और नीतियों को लागू करने पर ध्यान देंगे।
गुजरात की राजनीति में यह कहा जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल के कार्यभार ग्रहण से गुजरात की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं, जनता को उम्मीद है कि यह मंत्रिपरिषद राज्य के विकास को गति देगी और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





