भारत

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान प्रदूषण कम करने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग की नई पहल

jantaserishta.com
16 March 2024 1:33 PM IST
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान प्रदूषण कम करने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग की नई पहल
x
देहरादून: इस साल की चारधाम यात्रा के दौरान प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन विभाग एक नया प्रयोग कर रहा है। यात्रा में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग और संचालन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
शनिवार को आरटीओ अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रिक वाहन, चाहे वह कमर्शियल हो या निजी, उन्हें चारधाम आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा के रूट मार्ग पर 28 चार्जिंग स्टेशन लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए नोडल एजेंसी जीएमवीएन को बनाया गया है।
आरटीओ अधिकारी ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन की सम्पूर्ण जानकारी लोग ऐप के माध्यम से ले सकेंगे। आपको बता दें कि फरवरी 2018 में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में वाहनों से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई गई थी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में देहरादून में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और वाहनों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब तक एक भी ईवी चार्जिंग स्टेशन नहीं बना है। ऐसे में अब परिवहन विभाग योजना बना रहा है कि प्लेन क्षेत्रों में हर 9 किलोमीटर और चारधाम यात्रा रूट में हर 30 किमी पर एक चार्जिंग स्टेशन होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story