भारत

स्कूलों के लिए नई गाइ़डलाइन जारी, एक भी Corona का केस मिले तो फौरन बंद होंगे स्कूल

jantaserishta.com
14 April 2022 7:02 PM IST
स्कूलों के लिए नई गाइ़डलाइन जारी, एक भी Corona का केस मिले तो फौरन बंद होंगे स्कूल
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. स्कूल में भी कुछ बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. अब इस बीच दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइ़डलाइन जारी की है. गाइडलाइन के मुताबिक अगर स्कूल में एक भी कोरोना मामला मिले तो स्कूल को बंद कर दिया जाए, या फिर उस विंग को बंद करने की तैयारी रहे.

जारी गाइडलाइन के मुताबिक अगर स्कूल में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामला मिले तो तुरंत DoE को इसकी जानकारी देनी होगी. वहीं स्कूल की उस विंग या फिर पूरे स्कूल को भी फौरन बंद करना होगा. जोर देकर कहा गया है कि स्कूल में छात्रों और शिक्षकों को मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, नियमित रूप से हाथ धोने होंगे और कोरोना को लेकर जागरूकता फैलानी होगी.
NCR के तीन स्कूलों में कोरोना वायरस के केस मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. दरअसल, गाजियाबाद और नोएडा के दो-दो स्कूलों में कोरोना के करीब 19 केस मिले हैं. इनमें से ज्यादातर केस (13) नोएडा के खेतान स्कूल में मिले हैं. यहां तीन टीचर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 30 के DPS स्कूल में एक छात्र संक्रमित मिला है. वहीं, गाजियाबाद के सेंट फ्रांसिस स्कूल और कुमार मंगलम स्कूल में भी कोरोना के 5 केस मिले हैं. दोनों स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया है. ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके.
नोएडा के खेतान स्कूल द्वारा नोएडा प्रशासन को कोरोना केसों के बारे में जानकारी दे दी गई है. स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल को ऑनलाइन कर दिया गया है. अब 18 अप्रैल को फिर से स्कूल खोला जाएगा. स्कूल के मुताबिक, 9वीं और 12वीं के 4-4 और 6वीं के 3 जबकि 8वीं क्लास के 2 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story