भारत

भारत जोड़ो यात्रा के समापन तक बिहार में दिखने लगेगा नया कांग्रेस का स्वरूप: अखिलेश सिंह

jantaserishta.com
11 Jan 2023 5:41 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा के समापन तक बिहार में दिखने लगेगा नया कांग्रेस का स्वरूप: अखिलेश सिंह
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| बिहार में कांग्रेस की शुरूआती छह दिनों के 110 किलोमीटर के दो जिलों के प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा करते हुए कहा कि यात्रा के समापन तक बिहार में कांग्रेस का नया स्वरूप दिखने लगेगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है, जिसका मकसद हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को प्रदेश के गांव-गांव घर-घर तक फैलाने की है।
बिहार के बांका से शुरू हुए इस यात्रा का प्रथम चरण पूरा होने पर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा कि यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में किसी राज्य के लिए यह पहला मौका था जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वयं किसी राज्य की यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा से जनता में आशा जगी है कि भाजपा के कुनीति और निरंकुशता के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है और उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने दोहराया कि देश आरएसएस के नियमों से नहीं संविधान के अनुसार चलेगा और कांग्रेस सदैव लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी।
इस यात्रा को लेकर उन्होंने फिर स्पष्ट किया कि यात्रा के समापन तक बिहार में नया कांग्रेस का स्वरूप आपको दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में यह यात्रा निर्णायक साबित होगी, क्योंकि राहुल गांधी ने जनता के मध्य विश्वास का संचार इस यात्रा से किया है।
उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के वजह से प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को 15 जनवरी तक के लिए रोक दिया गया है उसके बाद खगड़िया जिले से यह यात्रा 16 जनवरी को पुन: शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि फरवरी के शुरूआती सप्ताह में पटना में प्रियंका गांधी तथा गया में यात्रा के समापन में राहुल गांधी के आने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story