भारत

सीएम ने नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
24 Aug 2022 3:36 PM IST
सीएम ने नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ दिल्ली में अब कुल 250 इलेक्ट्रिक बसें DTC के बेड़े में शामिल हो गई हैं। यह बसें आधुनिक तकनीकों से लैस हैं।

इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कहा कि यह उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है जो कहा करते थे कि DTC बंद होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जो विजन है कि दिल्ली को देश का इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV) कैप्टिल बनाना है उसकी शुरुआत अब हो चुकी है। दिल्ली में अब 60,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चल रही हैं।
दिल्ली के परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि 1500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिल्ली सरकार ने दे दिया है। यह बसें 2023 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर चलने लगेंगी। दिल्ली में जल्द ही 1800 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तक दिल्ली में 153 इलेक्ट्रिक बसें चलती थी और आज 97 और सड़को पर उतर रही हैं। साथ ही 50 बसें सितंबर तक आ जाएंगी। इस तरह सितंबर के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 300 बसें होंगी। उन्होंने कहा कि 2023 के अंत तक 1800 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के पास होंगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2025 के अंत तक 6380 और इलेक्ट्रिक बसें ले आई जाएंगी, 2025 के अंत तक 80 % बसें इलेक्ट्रिक होंगी। उन्होंने आगे कहा कि बस डिपो का भी तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल वर्ल्ड क्लास की है। ठीक उसी तरह हमारी सरकार दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मॉडल को भी वर्ल्ड क्लास बनाएगी। उन्होंने कल जो 11 महिला ड्राइवरों की नियुक्ति हुई थी उन्हें बधाई भी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story