भारत

यूपी में कोविशील्ड वैक्सीन की नई डोज की हुई सप्लाई

jantaserishta.com
18 Jan 2023 12:45 PM IST
यूपी में कोविशील्ड वैक्सीन की नई डोज की हुई सप्लाई
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश को 13 दिनों के अंतराल के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की 42,700 नई डोज सप्लाई हुई है। केंद्र सरकार से स्टॉक उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड के पास पहुंचा, जिसके बाद इसे तुरंत वैक्सीनेशन के लिए जारी कर दिया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम.के. सिंह ने कहा: सप्लाई के बाद केजीएमयू, एसजीपीजीआई और आरएमएलआईएमएस समेत 34 केंद्रों और 12 जिला अस्पतालों और 19 शहरी और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार से कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन साइट पर ऑनलाइन मोड से एडवांस रजिस्ट्रेशन और वॉक-इन रजिस्ट्रेशन सुविधा दोनों उपलब्ध होगी।
टीकाकरण के लिए उम्मीदवारों को पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज ले जाना होगा।
उन्होंने कहा, अलग-अलग रिसर्च से यह बात सामने आई है कि टीकाकरण के बाद कोविड-19 संक्रमण का खतरा कम होता है। इससे दूसरों को संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
टीके की कमी के कारण इस महीने की शुरूआत में सरकारी केंद्रों में टीकाकरण ठप हो गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story