भारत

ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत के बीच DRDO की नयी खोज, पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली तैयार, जाने इसके बारे में...

jantaserishta.com
20 April 2021 8:15 AM IST
ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत के बीच DRDO की नयी खोज, पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली तैयार, जाने इसके बारे में...
x

देश भर में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत की खबरे भी चल रही हैं. ऐसे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कोरोना के हालातों को देखते हुए SpO2 (Blood Oxygen Saturation) पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली तैयार की है. बताया जा रहा है कि इसका उपयोग अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों के लिए किया जा सकता है. वहीं कोरोना मरीजों के लिए भी यह काफी मददगार साबित होगी.

रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि यह स्वचालित प्रणाली, कोरोना के इस मुश्किल दौरा में वरदान साबित हो सकती है. डीआरडीओ, बेंगलुरु के डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लेबोरेटरी (DEBEL) द्वारा विकसित, सिस्टम SpO2 एक लेवल सेट करते हुए व्यक्ति को हाइपोक्सिया की स्थिति में जाने से बचाता है, जो ज्यादातर मामलों में घातक है.
बता दें कि हाइपोक्सिया एक ऐसी अवस्था है जिसमें टिश्यु तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा शरीर की सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है. यह ठीक वैसी स्थिति है जो वायरस के संक्रमण के कारण कोविड रोगी में भी देखने को मिल रही है. जिसके करण वर्तमान में संकट गहराता जा रहा है.
कोरोना के कारण मौतों में बढ़ोतरी की वजह, ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी भी मानी जा रही है. देखा जाता है कि गंभीर मामलों में ऑक्सीजन. रोगियों के काफी जरुरी हो जाती है. ऐसे में किसी भी साधारण व्यक्ति द्वारा इस सिस्टम को इस्तेमाल कर पाने की आसानी, SpO2 की निगरानी के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल के कार्यभार और जोखिम समय को भी बहुत कम कर देगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story