भारत

नई खोज, साइकिल का निर्माण प्रागैतिहासिक काल में ही हो चुका था

Shantanu Roy
20 Sep 2023 4:47 PM GMT
नई खोज, साइकिल का निर्माण प्रागैतिहासिक काल में ही हो चुका था
x
उदयपुर। उदयपुर बूंदी जिले के पलकां गांव के पास नाले में पुरातत्वविदों ने शैल चित्रों में साइकिल जैसी आकृति की खोज की है। इसे देखकर खोजकर्ताओं का मानना है कि प्रागैतिहासिक काल में ही मानव ने शिकार या आमोद प्रमोद के लिए इसकी खोज की होगी। हालांकि इस पर सभी पुरातत्वविद एकमत नहीं है। खोजकर्ताओं का दावा है कि इस प्रकार की साइकिल जैसी आकृति वाला शैल चित्र भारत में अब तक कहीं नहीं देखा गया है। दरअसल इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) के उदयपुर चेप्टर से जुड़े पुरातत्वविदों का दल पिछले कुछ समय से बूंदी के शौकिया पुरातत्वविद ओमप्रकाश कुक्की के खोजे गए शैल चित्रों के विस्तृत अध्ययन में जुटा हुआ है। अध्ययन दल के अनुसार हाड़ौती क्षेत्र खासकर बूंदी जिले के पलकां गांव में पाए गए शैल चित्रों को यहां निवासरत आदिमानव ने विभिन्न कालखंडों में बनाया होगा। इनमें से कुछ शैल चित्र मध्य पाषाण युग (10000 वर्ष ई.पू. से लेकर 5000 वर्ष ई.पू. तक) तथा ज्यादातर ताम्ब्र पाषाण युग (5000 वर्ष ई.पू. से लेकर 1200 वर्ष ई.पू.) के लगते हैं।
पुरातत्वविद डॉ.ललित पाण्डेय के अनुसार खोज के दौरान एक शैल कंदरा में दीवार पर शैल चित्रों का समूह देखा गया। जिसमें मानव, गाय, बैल, बकरी, भैंस, हिरण, कुत्ता आदि के साथ चक्र एवं ज्यामिति आकृतियां पाई गई। इन शैल चित्रों का जब सूक्ष्म अध्ययन किया गया तो एक चौंकाने वाला दो इंच लम्बा शैल चित्र देखा, जिसमें दो पहिए स्पष्ट रूप से बने हैं, जो साइकिल जैसे प्रतीत होते हैं। जिस पर एक मानव आकृति बैठी हुई है। पुरातत्वविद ओम प्रकाश कुक्की के अनुसार ये आकृति विशिष्ट है और जिज्ञासा उत्पन्न करती है। अध्ययन दल में शामिल भू वैज्ञानिक प्रो.डॉ.विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस शैल चित्र के बारे में कुछ अन्य पुरातत्वविदों से भी राय ली। जिन्होंने इसे अनोखा एवं रोचक बताया। कुछ का मानना है कि ये चित्र साइकिल का न होकर किसी रथ या बैलगाड़ी का हो सकता है। क्योंकि इस पर हेंडल नहीं है। संभव है यह बाद के काल में चित्रित किया गया हो। हालांकि अध्ययन दल के पुरावेत्ताओं मानना है कि पहियों की स्थिति समानांतर नहीं होकर आगे-पीछे होने से यह साइकिल का प्रारंभ स्वरूप अधिक प्रतीत होता है। चूंकि मध्य पाषाण काल तथा ताम्रयुग में मानव ने पहियों का उपयोग सीख लिया था तो ऐसी दो पहिया वस्तु भी बनाई होगी, जो साइकिल जैसी दिखती होगी। बूंदी जिले के पलकां गांव में खोजा गया साइकिल का सूक्ष्म शैल चित्र तथा सातवीं सदी में निर्मित तमिलनाडू के पंचवर्णस्वामी मंदिर पर उत्कीर्ण साइकिल सवार मानव की मूर्ति।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story