भारत

महंत नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ा नया खुलासा, सामने आया कमरे का वीडियो

jantaserishta.com
23 Sept 2021 10:18 AM IST
महंत नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ा नया खुलासा, सामने आया कमरे का वीडियो
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब उस कमरे का वीडियो सामने आया है, जहां नरेंद्र गिरि का शव लटका हुआ मिला था. ये वीडियो उस वक्त का है जब पुलिस कमरे में पहुंची थी, तब नरेंद्र गिरि का शव ज़मीन पर पड़ा है और पंखा चल रहा है. जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

करीब एक मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी मठ में मौजूद शिष्यों से पूछताछ करते हुए दिख रहे हैं. जब कमरे में पुलिस पहुंचती है, तब वहां पर महंत नरेंद्र गिरि का शव ज़मीन पर था और उनके पास ही बलबीर गिरि खड़े थे. साथ ही कमरे में तब पुलिस खड़ी है.
वीडियो में कमरे का पंखा चलता हुआ दिख रहा है. पंखे की रॉड जिसमें फंसी होती है, इसीमें पीले रंग की नॉयलॉन की उस रस्सी का एक हिस्सा भी फंसा नजर आता है, जिससे बनाए गए फंदे पर महंत का शव लटका मिला. वीडियो में फर्श पर मृत पड़े महंत के गले में रस्सी का एक टुकड़ा भी फंसा दिखाई देता है.
वीडियो में आईजी केपी सिंह भी दिखाई पड़ते हैं, जो महंत के शिष्यों से पूछताछ कर रहे थे. उन्होंने पंखे को लेकर भी सवाल किया, जिसपर वहां खड़े सुमित ने बताया कि ये उसने ही चलाया था. केपी सिंह ने सभी से कहा कि शव को तुम्हें नीचे नहीं उतारना चाहिए था.
वीडियो में रस्सी के तीन हिस्से दिखाई पड़ते हैं, जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. रस्सी का एक हिस्सा पंखे से फंसा है, दूसरा महंत नरेंद्र गिरि के गले में था और तीसरा हिस्सा शीशे की मेज पर ही रखा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story