भारत

किडनी रैकेट मामले में नया खुलासा

jantaserishta.com
2 Jun 2022 12:50 PM IST
किडनी रैकेट मामले में नया खुलासा
x

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एनसीआर के एक बड़े किडनी रैकेट के खुलासे के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही हैं. इस रैकेट के टारगेट पर 20 से 30 साल के यूथ रहते थे, जो पैसे की जरूरत के लिए अपनी किडनी बेचने के लिए राजी हो जाते थे. पुलिस ने कहा कि ये अब तक 20 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके हैं. पुलिस ने हौजखास इलाके से इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

26 मई को हौज खास पुलिस स्टेशन को इलाके में चल रहे एक अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की सूचना मिली थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर ने कहा कि कुलदीप रे विश्वकर्मा (46) गिरोह का सरगना था और सोनीपत के गुहाना में डॉ सोनू रोहिल्ला के क्लिनिक में अवैध किडनी रैकेट का संचालन किया जाता था.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर के मुताबिक, कुलदीप विश्वकर्मा ने सभी को उनकी भूमिकाओं के अनुसार भुगतान किया और गुहाना क्लिनिक में पिछले छह-सात महीनों के दौरान 12-14 अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए थे. वह गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में काम करता था.
पुलिस के मुताबिक, टारगेट को ढूंढने का काम शैलेश पटेल (23) और सर्वजीत जेलवाल (37) को दिया गया था, जबकि हौज खास में काम करने वाले मोहम्मद लतीफ (24) को उनका मेडिकल टेस्ट कराने की जिम्मेदारी दी गई थी. विकास (24) आवास और ट्रैवलिंग की जिम्मेदारी उठाता था. रंजीत (43) पीड़ितों को क्लिनिक ले जाने से पहले उनकी देखभाल करता था.
पुलिस ने कहा कि रोहिल्ला (37) के अलावा डॉ सौरभ मित्तल (37) भी अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में शामिल थे. पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा के दो सहयोगियों ओम प्रकाश शर्मा (48) और मनोज तिवारी (36) को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि गिरोह 3 लाख में किडनी खरीदता था और उसे 30 लाख रुपये में बेच देता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story