भारत

New Delhi: आतंकवाद के खिलाफ 25 देशों की यात्रा में गए प्रतिनिधिमंडल में सलमान खुर्शीद का सम्मान

Admindelhi1
26 July 2025 12:12 PM IST
New Delhi: आतंकवाद के खिलाफ 25 देशों की यात्रा में गए प्रतिनिधिमंडल में सलमान खुर्शीद का सम्मान
x
"सलमान खुर्शीद का आतंकवाद विरोधी मिशन में अभिनंदन"

नई दिल्ली: सलमान खुर्शीद, पूर्व विदेश मंत्री और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष, का डॉ. कबीर सिद्दीकी (जनाब अली सिद्दीकी के पुत्र, संस्थापक: प्रियदर्शिनी कंप्यूटर कॉलेज, प्रगति मैदान); संपादक: आलमी टी.वी. व आलमी उर्दू फाउंडेशन; व प्रो. नीलम महाजन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, दूरदर्शन व्यक्तित्व व मानवाधिकार संरक्षण सॉलिसिटर, ने अभिनंदन किया। नीलम महाजन सिंह ने, हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया का 'तबर्रुक' और 'फ़ैज़' भेंट कर, सलमान खुर्शीद को सम्मानित किया।

डॉ. कबीर सिद्दीकी के साथ बातचीत में मोहतरम सलमान खुर्शीद ने कहा, "संवैधानिक पदों के सर्वोच्च स्तर की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें भारत के संविधान में परिभाषित अधिकार दिए जाने चाहिए।" सलमान खुर्शीद भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के दोते व पूर्व कैबिनेट मंत्री जनाब खुर्शीद आलम खान के पुत्र हैं। हाल ही में भारत सरकार के 25 देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरान, सलमान खुर्शीद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। पूर्व विदेश मंत्री होने के नाते, सलमान खुर्शीद वैश्विक आतंकवाद पर भारत की शून्य सहिष्णुता नीति पेश कर सके। इस बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हुए भीषण नरसंहार को उजागर किया। सलमान खुर्शीद का कहना है कि यह दौरा भारत के लिए समर्थन हासिल करने के लिए था, न कि घरेलू राजनीतिक मतभेदों को उजागर करने के लिए। सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि, "पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारत का रुख समझाने के लिए केंद्र द्वारा गठित बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहे हैं, और उनका उद्देश्य देश के लिए स्पष्ट समर्थन हासिल करना है, न कि घरेलू राजनीतिक मतभेदों को उजागर करना।" श्री जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे से संबंधित विवाद पर, सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह उचित है कि भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के सर्वोच्च संवैधानिक पदों का सभी राजनीतिक दलों द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि अगले उपराष्ट्रपति के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा आम सहमति बनाना उचित होगा, परंतु राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने के कारण यह चुनाव में बदल जाता है



Next Story