भारत

New Delhi: रेखा गुप्ता ने किया छठ घाट और नहर का निरीक्षण

Admindelhi1
22 April 2026 3:41 PM IST
New Delhi: रेखा गुप्ता ने किया छठ घाट और नहर का निरीक्षण
x
"निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा"

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग के सीए ब्लॉक क्षेत्र में मुनक नहर की सफाई कार्य एवं निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नहर की सफाई और छठ घाट के निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का समय पर और व्यवस्थित निर्माण सरकार की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार चौबीसों घंटे और सातों दिन धरातल पर सक्रिय रहकर स्वच्छ, हरित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त एक सशक्त और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Story