भारत
New Delhi: अरब सागर में 8 जून से 11 जून नौसेना का फायरिंग ड्रिल
Admindelhi1
3 Jun 2025 1:22 PM IST

x
"यह नौसैनिक अभ्यास 96,000 वर्ग किलोमीटर के व्यापक क्षेत्र में किया जाएगा"
दिल्ली: भारत ने अरब सागर क्षेत्र में एक बड़े नौसैनिक फायरिंग अभ्यास को लेकर NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अभ्यास 8 जून से 11 जून तक पश्चिमी तट पर मुंबई के समुद्री क्षेत्र में किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, यह नौसैनिक अभ्यास 96,000 वर्ग किलोमीटर के व्यापक क्षेत्र में किया जाएगा। जिसकी अधिकतम लंबाई लगभग 600 किलोमीटर होगी। अभ्यास की टाइमिंग 8 जून को सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर 11 जून को शाम 7:30 बजे तक चलेगी। नागरिक और वाणिज्यिक जहाजों और विमानों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है।
भारतीय नौसेना के इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री रणनीतिक तैयारियों को परखना और युद्धक क्षमता को मजबूत करना है।
Tagsनई दिल्लीअरब सागर8 जून से 11 जूननौसेनाफायरिंग ड्रिलNew DelhiArabian Sea8 June to 11 JuneNavyFiring Drillजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





