भारत

नई दिल्ली मैराथन: तीन भारतीय मैराथन खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई

jantaserishta.com
26 Feb 2023 6:25 PM IST
नई दिल्ली मैराथन: तीन भारतीय मैराथन खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के शीर्ष धावक मान सिंह, बेलियप्पा एबी और कार्तिक कुमार ने रविवार को यहां नई दिल्ली मैराथन में पोडियम स्थान हासिल किया और सितंबर में होने वाले एशियाई गेम्स 2023 के लिए भी क्वालीफाई किया। तीनों ने रोमांचक दौड़ में 2 घंटे 15 मिनट के क्वालीफाइंग मार्क के नीचे ही अपनी रेस को फिनिश किया, जिससे भारतीय उत्साही प्रशंसकों ने खुशी जाहिर की।
मान सिंह, जिन्होंने पिछले महीने ही अपना सर्वश्रेष्ठ 2:16:58 रिकॉर्ड किया था। उन्होंने 2:14.13 के प्रभावशाली समय के साथ स्वर्ण पदक और साथ ही 1,50,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
बेलिअप्पा (2:14.15) केवल दो सेकंड पीछे रहकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 2 मिनट से अधिक का सुधार किया। उन्होंने इस प्रक्रिया में रजत पदक अपने नाम किया।
कार्तिक कुमार (2:14.19) ने कांस्य लेने के लिए चार सेकंड पहले ही रेस को खत्म किया।
सदाबहार ज्योति गावटे ने एलीट महिलाओं के बीच स्वर्ण पदक अपने नाम किया, लेकिन चीन में हांग्जो के लिए अपना टिकट बुक नहीं करा सकीं।
हालांकि, वह 2:53:04 में कामयाब रहीं, जबकि महिलाओं के लिए लक्ष्य 2:47 मिनट था। अश्विनी जाधव (2:53:06) और जिग्मेत डोल्मा (2:56:41) ने पोडियम पर अन्य दो स्थान हासिल किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story