भारत

New Delhi: लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार

Admindelhi1
7 Feb 2025 10:41 AM IST
New Delhi: लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार
x
"भारतीय रेलवे की लंबी छलांग"

नई दिल्ली: आजादी के अमृत महोत्सव की धूम के बीच भारतीय रेलवे ने लंबी छलांग लगाने के लिए कमर कस ली है। लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार है। यह भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से बढ़ते बेड़े का अत्याधुनिक संस्करण है। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।

हाई स्पीड का सपना हकीकत में बदला: पीआईबी की विज्ञप्ति में बताया गया है कि विश्वस्तरीय, हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन का सपना अब हकीकत बन चुका है। पहली 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने 15 जनवरी को मुंबई-अहमदाबाद खंड में 540 किलोमीटर की दूरी के लिए अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के कठोर परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई ने पिछले साल 17 दिसंबर को भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का निर्माण पूरा किया।

एक पखवाड़े के भीतर ट्रेन को कोटा डिवीजन में लाया गया और पिछले महीने के पहले सप्ताह में लगातार तीन दिन तक 30 से 40 किलोमीटर की छोटी दूरी के लिए सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति से आरामदायक यात्रा का अनुभव हासिल किया। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आने वाले दिनों में लोगों को रातभर की यात्राओं की नई परिभाषा देने के लिए तैयार हैं।

Next Story