
x
New Delhi नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत ने कुल 1,681 लोकोमोटिव का निर्माण किया, जो अमेरिका और यूरोप के कुल इंजन उत्पादन से अधिक है। यह आंकड़ा बीते वर्ष 2023-24 में बने 1,472 इंजनों की तुलना में 209 अधिक है, जो लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि ये सभी इंजन विभिन्न श्रेणियों में बनाए गए हैं, जिनमें यात्री और मालगाड़ी दोनों के लिए उपयोग होने वाले इंजन शामिल हैं। यह उपलब्धि देश की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी और रेलवे के ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम संकेत मानी जा रही है।
Tagsभारतरेलवेइंजन निर्माणindiarailwayengine manufacturingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





