भारत

New Delhi: 1 जनवरी से आम जनता के लिए महत्वपूर्ण बदलाव

Admindelhi1
31 Dec 2025 10:54 AM IST
New Delhi: 1 जनवरी से आम जनता के लिए महत्वपूर्ण बदलाव
x
"PAN, UPI और LPG में 7 बड़े बदलाव, जनता को करना होगा तैयारी"

नई दिल्ली: यह नया साल केवल कैलेंडर बदलने वाला नहीं, बल्कि आपकी जेब, बिल, निवेश, ट्रैवल और रोजमर्रा की डिजिटल लाइफ पर कई बड़े बदलाव सीधे असर डालने वाले हैं. 1 जनवरी 2026 से देशभर में कई रूल्स अप्लाई हो रहे हैं,गैस बिल से लेकर UPI, PAN, LPG और ट्रेड पॉलिसी तक सब कुछ बदल रहा है.तो आइए जानते हैं आने वाले महीने की पहली तारीख से कौन से नियम बदलने वाले हैं.

गैस टैरिफ अब पूरे देश में एक समान

पहली बार देश में "One Nation – One Tariff" लागू होगा.

PNGRB ने यूनिफाइड गैस टैरिफ मंजूर किया,

0–300 किमी: ₹54/MMBTU,

300 किमी से ऊपर: ₹102.86/MMBTU

अब टैरिफ दाम पूरे भारत में एक जैसे होंगे,

CNG के दाम ₹2–₹3 तक घटेंगे,

THINK Gas ने CNG में ₹2.50/kg कटौती की होगी,

PNG में ₹2–₹5/SCM तक कमी,किचन खर्च होगा कम.

LPG सिलेंडर और ATF के दाम भी घट सकते हैं

कच्चे तेल के भाव नीचे आए तो 1 जनवरी को LPG कीमतों में कटौती संभव है.

घरेलू और कमर्शियल,दोनों सिलेंडर सस्ते हो सकते हैं,

ATF (एविएशन फ्यूल) के दाम भी कम होने के संकेत हैं.

OCL–BPCL–HPCL हर महीने रेट रिव्यू करते हैं.

नए साल की शुरुआत ,गैस बिल कम होने की उम्मीद.

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता

1 जनवरी 2026 से बड़ा बदलाव लागू की उम्मीद है.

भारत का 100% निर्यात ऑस्ट्रेलिया में अब ड्यूटी-फ्री.

हले सिर्फ 96–98% उत्पाद शामिल थे.

अब इंजीनियरिंग, मशीनरी, स्टील,सब कवर है.

MSME व एक्सपोर्ट सेक्टर को सीधा फायदा.

पीयूष गोयल: निर्यातकों के लिए बड़ा अवसर है.

IndiGo पायलटों का वेतन बढ़ा

लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद नीति में बदलाव.

डोमेस्टिक लेओवर: कैप्टन ₹3,000, फर्स्ट ऑफिसर ₹1,500.

डेडहेड अलाउंस: कैप्टन ₹4,000, फर्स्ट ऑफिसर ₹2,000.

नाइट अलाउंस: कैप्टन ₹2,000 प्रति घंटा (12 AM–6 AM).

नया "टेल-स्वैप" अलाउंस लागू.

मकसद-संचालन स्मूद, यात्रियों को बेहतर शेड्यूल मिले.

UPI और डिजिटल पेमेंट

1 जनवरी से सुरक्षा नियम सख्त हो जाएंगे.

UPI ऐप्स पर अतिरिक्त KYC जरूरी.

मोबाइल–डिवाइस लिंकिंग जरूरी है.

संदिग्ध / फर्जी अकाउंट ब्लॉक होंगे.

Google Pay, PhonePe, Paytm, WhatsApp Pay सभी पर लागू.

फ्रॉड रोकना मुख्य उद्देश्य है,

डिजिटल पेमेंट अब और सुरक्षित बनेंगे.

स्मॉल सेविंग्स स्कीम

स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरें 31 दिसंबर को RBI रिव्यू करेगा.

G-Sec यील्ड कम होने से जनवरी–मार्च 2026 में दरें घट सकती हैं.

PPF, SSY, SCSS, FD निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत.

PAN-Aadhaar लिंकिंग

PAN-Aadhaar लिंकिंग की लास्ट 31 दिसंबर 2025 है.

टाइम पर लिंक न किया तो 1 जनवरी 2026 से PAN इनऑपरेटिव हो जाएगा.

*ITR फाइल और वेरिफाई नहीं हो पाएगा.

रिफंड अटक सकता है, TDS/TCS 20% तक कटेगा.

बैंक, डीमैट, म्यूचुअल फंड–प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन में दिक्कतें आएंगी.

नतीजे भी समझें

ITR फाइल और वेरिफाई नहीं कर पाएंगे.

टैक्स रिफंड रुकेगा.

TDS/TCS 20% तक लगेगा.

बैंक अकाउंट-डीमैट-म्युचुअल फंड-प्रॉपर्टी खरीद में दिक्कत.

नया साल, नए नियम

2026 के ये बदलाव घर, जेब, बिज़नेस, ट्रैवल और डिजिटल मनी,सब पर असर डालेंगे.

अगर आप चाहते हैं कि नया साल पैसों की बचत और सही प्लानिंग के साथ शुरू हो .

PAN-Aadhaar लिंक करें, UPI अकाउंट अपडेट करें और गैस-LPG दरों को ध्यान से चेक करें.

Next Story