भारत

New Delhi: योग अभ्यास के लिए यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुटा विशाल जनसमूह

Admindelhi1
21 Jun 2025 3:28 PM IST
New Delhi: योग अभ्यास के लिए यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुटा विशाल जनसमूह
x
"|पाँच हज़ार से ज़्यादा लोगों के विशाल जनसमूह को योग प्रशिक्षण"

नई दिल्ली: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में ‘योग के द्वारा विश्व शांति’ विषय पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए आचार्य डा. विक्रमादित्य ने कहा कि विश्व शांति से पहले मन की शांति आवश्यक है| मन की शांति के लिए मैडिटेशन और योग सर्वोत्तम उपाय है| उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन, इन्द्रीय, बुद्धि और भावना सबको स्वस्थ बनाता है | योग के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए विशाल जनसमूह को योग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जस्टिस सुधीर अग्रवाल जी ने कहा -योग से शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है| उन्होंने कहा कि स्वस्थता और समृद्धि का गहरा सम्बन्ध है| स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ व समृद्ध राष्ट्र व समाज का निर्माण हो सकता है |

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रदीप भंडारी जी ने कहा की योग सम्पूर्ण मानव जाति के लिए श्रेष्ठ उपहार है| योग से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है| योग से नकारात्मक सोच नष्ट होती है और सकारात्मक विचार उत्पन्न होते है | इस अवसर पर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव निशाना जी ने नमामि यमुना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते हुए सभी को यमुना की स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया|

इस अवसर पर विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा जी ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व भारत की प्राचीन विद्या योग को समझने और सिखने के लिए योग दिवस मना रहा है यह भारत के लिए गौरव का विषय है । कार्यक्रम में अनेक गण्यमान व्यक्ति उपस्थित रहें जिनमे विधायक डा अनिल गोयल, विधायक श्री जितेंद्र महाजन, पार्षद श्री संदीप कपूर, डा वी के मोगा, पूर्व विधायक श्री नितिन त्यागी प्रमुख रहें।

Next Story