भारत

New Delhi: उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी,मुंबई में हुई झमाझम बारिश

Admindelhi1
14 Jun 2024 7:28 AM GMT
New Delhi: उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी,मुंबई में हुई झमाझम बारिश
x
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, गोवा,ओडिशा के कुछ हिस्सों बारिश का अनुमान जताया

नई दिल्ली: उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में Heavy rain ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली में लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी के चलते दिल्ली के लोगों को पानी और बिजली की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है।

अभी जारी रहेगा लू का कहर: मौसमविभाग के अनुमानों के मुताबिक 14 से 16 जून के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू का कहर जारी रहेगा। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 14 और 15 जून को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले पांच दिन लू चलेगी। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी Severe heat पड़ेगी।

मुंबई में झमाझम बारिश: वहीं दूसरी ओर मुंबई में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने Assam, Meghalaya, Goa, Odisha के कुछ हिस्सों बारिश का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत,सिक्किम, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और जम्मू-कश्मीर में हल्की से लेकर मध्यम बारिश का अनुमान है। उधर मुंबई में हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शाम 5 बजकर 46 मिनट पर समंदर में 3.62 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

सामान्य से चार प्रतिशत कम बारिश: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस Monsoon के पहले 12 दिनों में देशभर में हुई कुल बारिश सामान्य से चार प्रतिशत कम रही तथा उत्तर-पश्चिम भारत में 53 प्रतिशत कम बारिश हुई। दूसरी ओर, दक्षिणी भारत में एक से 12 जून की अवधि के दौरान सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने कहा कि 19 जून के करीब दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

Next Story