भारत

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर

Admindelhi1
15 Jan 2025 10:23 AM IST
New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर
x
"कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा"

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों के सीमावर्ती शहरों के लोगों को आज सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी न के बराबर है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है।

भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज शाम हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Next Story