भारत

New Delhi: प्रीत विहार के कोचिंग सेंटर में आग, सभी सुरक्षित

Admindelhi1
13 May 2025 5:23 PM IST
New Delhi: प्रीत विहार के कोचिंग सेंटर में आग, सभी सुरक्षित
x
"किसी के हताहत होने की सूचना नहीं"

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मंगलवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई, हालांकि वे सभी समय रहते इमारत से बाहर आ गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे डीएफएस: दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, कुछ विद्यार्थी आग से बचने के लिए छत पर चले गए और बगल की इमारत में कूद गए जबकि अन्य कोचिंग सेंटर से बाहर आ गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि, अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर प्रीत विहार इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिली है।

दमकल की 4 गाड़ियों को भेजा गया: दमकल की 4 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।'' उन्होंने कहा, ‘‘सभी छात्र खुद ही इमारत से बाहर निकल गए। आग के कारण कोई नहीं झुलसा है।'' अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने अपराह्न दो बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।

Next Story