भारत

New Delhi: दिल्ली में बनेंगे आठ नए फुट ओवर ब्रिज, सरकार ने दी मंजूरी

Admindelhi1
31 Jan 2026 9:11 PM IST
New Delhi: दिल्ली में बनेंगे आठ नए फुट ओवर ब्रिज, सरकार ने दी मंजूरी
x
"सड़क यातायात सुधार के लिए दिल्ली में आठ नए फुट ओवर ब्रिज"

नई दिल्ली: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर के सबसे व्यस्त और दुर्घटना संभावित इलाकों में आठ नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार सुरक्षित सड़कों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह पहल दिल्ली सरकार की उस व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रैफिक दबाव घटाना और लोगों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित पैदल मार्ग उपलब्ध कराना है।

राजधानी के आठ मधुबन चौक विकास मार्ग–पटपड़गंज रोड), वेलकम कट, जीटी रोड शाहबाद डेयरी, बादली–बवाना रोड बेर सराय मार्केट, वेदांत देशिका मार्ग कटवारिया सराय-लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ के पास, ओखला सब्जी मंडी कैप्टन गौर मार्ग, जनकपुरी-ब्लॉक ए-2 के पास जीवन पार्क बस स्टैंड और लाल सिंह चौक- माता चानन देवी अस्पताल के पास) फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों का चयन ट्रैफिक अध्ययन और जमीनी निरीक्षण के बाद किया गया है, जहां भारी पैदल आवाजाही, दुर्घटनाओं की आशंका और रोज़मर्रा के यात्रियों की ज़रूरतें सबसे अधिक हैं।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली के तेज विकास के साथ आधुनिक और व्यावहारिक समाधान जरूरी हैं। किसी भी नागरिक को सड़क पार करते समय अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। ये फुट ओवर ब्रिज ठीक उन्हीं स्थानों पर बनाए जा रहे हैं जहां सुरक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं के लिए कड़ी समय-सीमा तय कर दी गई है।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि अब धीमी रफ्तार वाली परियोजनाओं की संस्कृति खत्म होनी चाहिए। फरवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू होगा और तय समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। जवाबदेही और गति अब अनिवार्य हैं। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि साइट तैयारी, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अनुमतियों पर समानांतर रूप से काम किया जाए ताकि किसी भी तरह की रुकावट न आए।

Next Story