भारत

New Delhi: दिल्ली भाजपा ने बजट 2026-27 पर कार्यक्रम किया

Admindelhi1
13 Feb 2026 9:00 PM IST
New Delhi: दिल्ली भाजपा ने बजट 2026-27 पर कार्यक्रम किया
x
विभिन्न वर्गों को बजट की जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजधानी के विभिन्न स्थलों पर परिचर्चा की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर दिल्ली भाजपा ने अनेक वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया।

सचदेवा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का यह 2026-27 का बजट 2047 के विकसित भारत की नींव रखता है। इस बजट 2026 के दो दशक बाद 2047 में भारत सम्भवतः विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था या तो बन चुका होगा या बनने की कगार पर होगा और इसीलिए कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल संसद के बजट सत्र को बाधित कर बजट चर्चा को रोक रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों की नाकारात्मक राजनीति है जो राज्य दर राज्य विपक्ष चुनाव हार रहा है और आज देश की प्रशासनिक राजधानी दिल्ली हो या आर्थिक राजधानी मुम्बई हो दोनों जगह भाजपा की सरकार एवं महापौर हैं। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह बजट पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक चर्चा को लेकर जायें।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं प्रदेश भाजपा की बजट परिचर्चा समिति के प्रमुख विष्णु मित्तल ने कहा कि एक फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में बजट प्रस्ताव रखने के तुरंत बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बजट पर दिल्ली वालों के समक्ष बजट समीक्षा रखी थी और दो फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों को केन्द्रीय बजट से मिले लाभ से अवगत करवाया।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दो फरवरी को चांदनी चौक दिल्ली से सांसद प्रवीन खंडेलवाल, दो से सात फरवरी तक केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित दिल्ली के सांसदों मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं बांसुरी स्वराज ने बजट पर पत्रकार वार्ता करके इसकी चर्चा दिल्ली वासियों के बीच रखी।

सचदेवा ने बताया कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने-अपने विभाग को बजट से मिले लाभ पर चर्चा की।

Next Story