भारत

New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Admindelhi1
2 Sept 2025 4:46 PM IST
New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
x
"CM ने यमुना जलस्तर का लिया मुआयना"

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को गीता कॉलोनी फ्लाइओवर बनाएं गए बाढ़ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना के जलस्तर और प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रेखा गुप्ता ने यमुना के डूब रहे क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। गुप्ता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने रहने की सुविधा, भोजन, पानी और दवा हर जरूरी इंतजाम पहले से ही कर दिए गए हैं।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि किसी भी नागरिक को कठिनाई न हो और हर परिवार सुरक्षित महसूस करे।

उन्होंने बताया कि सरकार लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। पिछले छह महीनों में दिल्ली सरकार द्वारा नालों और यमुना की डी-सिल्टिंग का जो व्यापक काम किया गया है, उसका बड़ा लाभ मिल रहा है। पानी का बहाव निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को सरकार किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नही करने देगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की कोशिश यही है कि समय रहते हर जरूरी कदम उठाया जाए ताकि जनता सुरक्षित रहे और किसी भी परिस्थिति में उन्हें चिंता न करनी पड़े।

उल्लेखनीय है कि यमुना का जलस्तर 205.9 है जो खतरे के निशान से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया हैं।

Next Story