भारत

New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15,000 से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति का चेक सौंपा

Admindelhi1
11 Feb 2026 3:42 PM IST
New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15,000 से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति का चेक सौंपा
x
CM ने छात्रवृत्ति चेक वितरण कर किया सम्मान

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज यहां के 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के गांवों में अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता दिल्ली के 857 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों तक पहुंच रही है। इसके लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी हुई है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट पर कहा कि दिल्ली उन मेहनतकश लोगों की है जो अपने श्रम से इस शहर को बनाते हैं। आज हम उसी श्रमशक्ति का सम्मान कर रहे हैं। सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है। हम श्रमिक भाइयों-बहनों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। उनके हाथ मजबूत कर रहे हैं और उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद करके उनका भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और अपने परिवार और दिल्ली का नाम रोशन करिए। हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है।

इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक एवं दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार चौहान उपस्थित रहे।

Next Story